Archive Notice: This article was originally published on 29 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में देर रात बारिश से कई जिलों को गर्मी से राहत मिली है। देर रात सिरसा , हिसार समेत कई जिलों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला।

बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राहत के बीच कुछ शहरों में आज सुबह तेज सुबह से शरुवात हुई है।

आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 3 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

रोहतक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदाबाद में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गरज के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

किसानों को दी सलाह

खराब मौसम की संभावना को देखते हुए किसानों को अगले 3-4 दिनों के लिए फसलों की बिजाई करने वाले किसान ध्यान रखें।

वही कटी हुई फसल को रस्सियों से बांधकर उनका भी ध्यान रखें। सब्जियों (भिंडी, घिया, खीरे) की का अगले तीन दिन बदलते मौसम के अनुसार ध्यान रखें

बदलते मौसम के कारण, कीटनाशकों का छिड़काव अभी बंद करें और दिन के दौरान जानवरों को शेड के नीचे रखें और गर्मी और धूल भरी हवाओं से बचाने के लिए जूट के पर्दे लगाएं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में साफ पानी और खनिज मिश्रण दें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...