Archive Notice: This article was originally published on 25 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal ka Mousam 26 april 2026 : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते है देशभर में 26 अप्रैल रविवार को कैसा रहेगा मौसम

17 राज्यों में बारिश-तूफान के आसार

जिन राज्यों में 26 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड शामिल हैं। इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कल दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (26 अप्रैल) शाम को हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में कल यानी 26 अप्रैल दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। दिन में हवा की गति 25 से 30 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। दिल्ली में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कल यू. पी. में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश (28 अप्रैल से 1 मई-बारिश/आंधी की चेतावनी) इनमें कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इनमें कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं। लखनऊ में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कल बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार (26-28 अप्रैल-बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना)-सीतामढी, मुजफ्फरपुर, समस्तिपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहारसा, सुपाल, माधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, आरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया अलर्ट पर हैं। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है। बिजली गिरने से नुकसान होने की संभावना है। कल पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (26-28 अप्रैल-बारिश की चेतावनी) उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी और गढ़वाल जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कल हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा के ोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। (27-28 अप्रैल-बारिश की चेतावनी): पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर तक हवा कि गति हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश (28-30 अप्रैल-बारिश/आंधी की चेतावनी) चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और मंडी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है। लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। मनाली में कल अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (27 अप्रैल के लिए बारिश/आंधी की चेतावनी) मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल को पंजाब में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। पंजाब में फाजिल्का, बठिंडा, गुरदासपुर, पठानकोट और मानसा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।

कल राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (27-29 अप्रैल-बारिश की चेतावनी) राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बता दे कि जयपुर, दौसा, बीकानेर, चुरू, सीकर, अलवर, जैसलमेर, नागौर, झुंझुनू और भरतपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 26 अप्रैल को जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...