Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Heavy Rain Alert : देशभर के कई राज्यों में एकबार फिर से मौसम में बदलाव देखें को मिल सकता है। एक नया सिस्टम एक्टिव होने से बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की जैसे जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिन में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के साथ साथ यहाँ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की हल्की ठंडी हवाओं के साथ धूप खिली रही। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अगले 6 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध बन Heavy Rain Alertसकती है।

एक्टिव हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ

MD के अनुसार, 22 फरवरी को एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। वर्तमान में यह उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है और पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है।Heavy Rain Alert

अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

22-24 फरवरी: हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश।

22-23 फरवरी: केरल और माहे में तूफानी हवाओं के साथ बारिश।

23 फरवरी: विदर्भ में बौछारें; छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को बिजली कड़कने की संभावना।

22-24 फरवरी: दक्षिणी कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...