Archive Notice: This article was originally published on 26 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में फरवरी महीने के अंदर ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगातार दूसरे दिन पारा 36 पार पहुंच गया है। बता दे की लोगों को फरवरी महीने में मई जैसा एहसास होने लग गया है। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

पिछ्ले 24 घटों में मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में बुधवार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम

रात में भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने, तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...