Archive Notice: This article was originally published on 27 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rinku Singh Father Passes Away : क्रिकेट जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की T20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिंसा रिंकू सींग पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिससे खेल जगत में दुःख की लहर दौड गई। जानकारी के लिए बता दे की हर उस इंसान को भावुक कर दिया जो संघर्ष की कहानियों में भरोसा रखता है. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया. यह सिर्फ एक पिता के जाने की खबर नहीं है, बल्कि उस इंसान की विदाई है जिसने अपनी पूरी जिंदगी बेटे के सपनों के नाम कर दी.

एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम

जानकारी के लिए बता दे की चंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम करते थे. सीमित आमदनी, बड़ा परिवार और रोजमर्रा की जद्दोजहद के बावजूद उन्होंने कभी मेहनत से समझौता नहीं किया. कई बार हालात इतने कठिन हो गए कि रिंकू को भी पिता के साथ सिलेंडर पहुंचाने में मदद करनी पड़ी. इसके बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट के जुनून को पूरी तरह रोका नहीं. सख्त शब्द जरूर थे, लेकिन सपनों को तोड़ने वाली सख्ती कभी नहीं रही.Rinku Singh Father

पिता का रिश्ता भावनाओं से भरा

जानकारी के लिए बता दे की रिंकू और उनके पिता का रिश्ता भावनाओं से भरा था, लेकिन दिखावे से दूर था. कई इंटरव्यू में क्रिकेटर रिंकू ने बताया है कि पिता खुलकर तारीफ नहीं करते थे, मैदान में बैठकर मैच देखने भी कम ही जाते थे. उनकी सख्ती दरअसल जीवन की तैयारी थी, ताकि बेटा हालात से डरना न सीखे.Rinku Singh Father

रिंकू सिंह खुद कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके पिता चाहते थे कि वह चाहे क्रिकेट खेले या कुछ और करे, लेकिन मेहनत और अनुशासन कभी न छोड़े. यही वजह है कि आज रिंकू के खेल में जो संयम, विनम्रता और संघर्ष दिखाई देता है, उसकी जड़ें उसी पिता की सीख में हैं.

रिंकू सिंह ने छोड़ा था प्रैक्टिस सेशन

मंगलवार 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया था और वह पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...