Archive Notice: This article was originally published on 14 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 15 march 2026 : देशभर में कल के यानि 15 मार्च के मौसम में बड़ा बदलाव दिखने वाला है। बता दे की फिलहाल उत्तर भारत में गर्नी का कहर देखने को मिल रहा है लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट से कई राज्यों में कल बारिश का लेर्ट जारी हुआ है जिसके चलते बारिश से छुटकरा मिलने वाला है ।15 मार्च को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें ( Rain alert) पड़ने की संभावना है। इन राज्यों में गर्मी का प्रभाव महसूस किया जा रहा है क्योंकि दिन के दौरान तापमान बढ़ता है। राजस्थान में गर्मी की लहर और तेज होने की संभावना है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीँ से मौसम के इस बदलाव से राजस्थान समेत इन राज्यों में तेज बारिश ( Rain alert) का अलर्ट जारी हुआ है।

बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश ( Rain alert) और बर्फबारी की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मुंबई में कल मौसम कैसा रहेगा ?

मुंबई में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान साफ और बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। समुद्र तट के कारण शहर में अधिक नमी रहेगी, जिससे दोपहर में गर्मी अधिक महसूस की जा सकती है, जबकि शाम को समुद्र की हवा से थोड़ी राहत मिलती है।

दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...