Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Sirsa Double Murder News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की एक डबल मर्डर की घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के लिए बता दे की की मामला सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र का है जहां डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच जरमल सिंह और उनके भतीजे दलजीत सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।

पुलिस और सीआईए टीम मोके पर पहुंची

अधिक जानकारी के लिए बता दे की घटना की सूचना मिलते ही कालावाली पुलिस और सीआईए कालावाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कालांवली के खोखर गांव में हुई। पूर्व सरपंच जरमल सिंह, दिलजीत सिंह (उम्र 22), की तेजधार हत्यारों से हमला कर हत्या कर दी गई। बता दे की परिवारिक जमीनी विवाद के चलते झगड़ा हो गया। इस बीच धारदार हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया।

इस झगड़े में पूर्व सरपंच जरमल सिंह (उम्र 42) और उनके भतीजे दिलजीत सिंह (उम्र 22) की मृत्यु हो गई। झगड़े में अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें कालांवली केंद्रीय मुख्यालय में रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को कालांवाली अस्पताल में भिजवाया गया है, जहां से सिरसा के लिए रेफर किया जाएगा। वहीँ प्लोस की टीम मोके पर पहुंच मामले की जाँच में जुट गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...