Archive Notice: This article was originally published on 7 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में सोमवार रात से मौसम ने एक बार फिर मोड़ ले लिया है।

सोमवार की रात सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई।

मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन का सीधा प्रभाव गेहूं की कटाई के बाद खेतों में फसल, सब्जियों और बागवानी पर पड़ सकता है।

आज इन जिलों मैं मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार बता दे की आज सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल,

रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और कैथल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि (40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।

किसानों को दी चेतावनी

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल की कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। सब्जियों और फलों के पौधों को ओलों से बचाने के लिए एक आवरण का उपयोग करें। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलों के गिरने का भी खतरा है।

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन सामान्य से नीचे रहा। कई जिलों में दिन का तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बारिश और तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है।

अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश के कारण दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।Haryana Weather Update

राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

ठंडी हवाएँ और बादल रात में मौसम को सुखद बनाते हैं। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव के कारण तापमान में और गिरावट भी संभव है। इसका फसलों और सामान्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है, विशेष रूप से उन किसानों पर जिन्होंने हाल ही में कटाई की है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...