Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से एकबार फिर राहत मिलने वाली है। लगातार दो दिन बारिश से फिर तापमान में गिरावट आने वाली है।
हरियाणा में तापमान
फिलहाल प्रदेश मेंगर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
राज्य के सात शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिनमें हिसार (38.8 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (39.0 डिग्री सेल्सियस), गुरुग्राम (39.0 डिग्री सेल्सियस), फरीदाबाद (39.4 डिग्री सेल्सियस),
सिरसा (38.9 डिग्री सेल्सियस), सोनीपत (38.5 डिग्री सेल्सियस) और रोहतक (38.5 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। यह स्पष्ट है कि अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है।
कल तक सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में आंधी (30-40 किमी/घंटा) और हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में इसका अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
एच. ए. यू., हिसार ने किसानों को सुबह और शाम गेहूं की कटाई करने की सलाह दी है। तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसल की रक्षा करें। जानवरों को धूप से बचाएं और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। आवश्यकतानुसार सब्जियों और फलों को पानी देना जारी रखें।
17 और 18 अप्रैल को नया सिस्टम होगा एक्टिव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 15 और 16 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि देखी जा सकती है।
17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके अलावा, राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण मौसम बदल जाएगा। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
