Archive Notice: This article was originally published on 14 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। चलिए जानते है ग्रहों नक्षत्रों के हिसाब से आज वीरवार का आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष आज का राशिफल : सितारा नुकसान देने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, न तो उधारी में फंसें और न ही किसी के चक्र में फंसें।

वृष आज का राशिफल : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग का प्रोग्राम बनाना भी सही रहेगा, यत्न करने पर कारोबारी, प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी कुछ आगे बढ़ेगी।

मिथुन आज का राशिफल : जिस काम के लिए यत्न करेंगे या प्रोग्राम बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।

कर्क आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, यत्न करने पर प्रोग्रामिंग भी कुछ सुधरेगी।

सिंह आज का राशिफल : सितारा पेट में गड़बड़ी रखने वाला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को इस्तेमाल न करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों।

कन्या आज का राशिफल : कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, सफलता साथ देगी, मगर पानी का मर्यादित इस्तेमाल करें।

तुला आज का राशिफल : मन डरा-डरा तथा डावांडोल सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी काम कोशिश को हाथ में लेने के लिए तैयार न होंगे।

वृश्चिक आज का राशिफल : आप अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को हाथ में लेकर उसे आगे बढ़ाने के लिए यत्नशील तथा एक्टिव रहेंगे।

धनु आज का राशिफल : भागदौड़ करने पर प्रापर्टी का कोई काम कुछ आगे बढ़ सकता है, इज्जत-मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मकर आज का राशिफल : बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे, कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ भी रहेगी।

कुंभ आज का राशिफल : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसन का काम करने वालों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी।

मीन आज का राशिफल : सितारा मन को अशांत, डिस्टर्ब रखने वाला है मगर व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर रहेगी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...