Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Kal Ka Mousam : देशभर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे की कड़ाके की गर्मी के बिच राहहत वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर आसार जताये है। फिलहालअधिकांश इलाकों में गर्मी की सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में सप्ताह के दौरान 5 से 7 डिग्री और आसपास के इलाकों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि हिमालयी इलाकों में अभी भी हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा, गुजरात, राजस्थान में अगले तीन दिनों मौसम शुष्क देखने को मिल सकता है। वहीँ इस दौरान बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है।
IMD ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। चलिए जानते है 9 मार्च को देशभर में कैसा रहेगा मौसम
इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फ़बारी का अलर्ट
IMD के अनुसार, गर्मी के तेज होते असर के बीच बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के के कारण 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमायली क्षेत्रों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर हिमाचल में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 7 राज्यों में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की तरह यहां भी 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सामान्य गति से हवाएं चलेंगी। मोटे तौर पर देखें तो उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है।Kal Ka Mousam
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया है। IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 से 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस अवधि में आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई ज्यादा वादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
