Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हरियाणा सरकार द्वारा शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए नई बाईपास व नए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग शहरों के लिए प्लान तैयार किया है। जहां पर ज्यादा जाम की समस्या है, वहां पर ओवरब्रिज बनाने का काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पानीपत शहर में गोहाना रोड पर मौजूदा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के समानांतर एक और आरओबी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) ने इस प्रोजेक्ट के लिए 19 करोड़ 42 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए 5 जून तक एजेंसियों से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी को 18 महीने और 10 दिन के भीतर आरओबी का निर्माण पूरा करना होगा। 2028 की शुरुआत में इस पुल की शुरुआत हो जाएगी। आने वाले समय में इससे गोहाना रोड आरओबी पर जाम नहीं लगेगा।

सिर्फ उत्तर में बनेगा डेढ़ मीटर फुटा

एचएसआरडीसी के एसडीओ रविंद्र कादियान ने कहा कि नए आरओबी के उत्तर में एक साइड डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनेगा। वर्तमान आरओबी में दोनों साइड में फुटपाथ है। नए आरओबी की लंबाई 840 मीटर होगी।

इसकी ऊंचाई 6.52 मीटर होगी। इसमें 12 पिलर होंगे। वर्तमान आरओबी से कुछ दूरी छोड़कर नया आरओबी बनाया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...