Archive Notice: This article was originally published on 13 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Monsoon Weather Forecast : राजस्थान में इस साल मानसून कमजोर रहेगा। सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम केंद्र से जारी फोरकास्ट में राजस्थान की स्थिति देखें तो पश्चिमी जिलों जोधपुर संभाग (जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और उनके आसपास के क्षेत्र) में मानसून में बारिश सामान्य के आसपास हो सकती है।

इन जिलों में पूरे मानसून मौसम (जून से सितंबर) के लिए सामान्य औसत वर्षा 283.6 मिमी है। पिछले साल, 2025 के मौसम में सामान्य से कुल 481.2 मिमी (70 प्रतिशत अधिक) बारिश हुई थी।

4 जिलों में सामन्य बारिश का अनुमान

पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर शेष पूर्वी राजस्थान (कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग) में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के पूर्वी भाग में मानसून के मौसम में सामान्य औसत वर्षा 626.6 मिमी है। पिछले साल, इस क्षेत्र में 2025 के मानसून सीजन में 1010.5 मिमी बारिश (सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक) हुई थी।

कम बारिश के कारण

मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि मध्य प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति तटस्थ होगी और हिंद महासागर में आईओडी इस बार जून और सितंबर के बीच तटस्थ होगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब हिंद महासागर में आईओडी की स्थिति सकारात्मक होती है, तो यह दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल होती है।

इस स्थिति में हिंद महासागर का तापमान सामान्य से अधिक रहता है और उच्च वाष्पीकरण के कारण मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बार आईओडी की सकारात्मक स्थिति सितंबर के बाद ही होने की उम्मीद है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...