Archive Notice: This article was originally published on 24 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सुबह रहने वाला है। बता दे की ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। और आज के दिन ग्रहों की स्थिति: चंद्रमा उच्च का वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु- में है। आइए जानते हैं, 24 फरवरी को मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष आज का राशिफल : आज के दिन सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। आय रुक-रुक के होता रहेगा। यात्रा छिटपुट बनी रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बना रहेगा। होटलिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: चूंकि सितारा कमजोर है, इसलिए अपने आपको बेगाने झमेलों-पंगों से बचाकर रखें, सफर भी नुकसान-परेशानी देने वाला।

कर्क आज का राशिफल: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग, फ्रूटफुल रहेगी, किसी उलझे कामकाजी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा।

सिंह आज का राशिफल: राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग आपके प्रति सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, शत्रु चाह कर भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।

कन्या आज का राशिफल: धार्मिक कामों में रुचि, मनोबल दबदबा बना रहेगा, भागदौड़ करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी।

तुला आज का राशिफल: सितारा सेहत के लिए कमजोर इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, मन भी अशांत-परेशान सा रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव बना रहेगा।

धनु आज का राशिफल: किसी प्रबल शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानी बढ़ने का डर, नुकसान का भी डर।

मकर आज का राशिफल: संतान साथ देगी, तालमेल रखेगी, सहयोग करेगी, भागदौड़ करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग फायदा देगी।

कुंभ आज का राशिफल: कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे तथा आपकी बात ध्यान से सुनेंगे।

मीन आज का राशिफल: मित्र तथा कामकाजी साथी आपके साथ तालमेल रखेंगे, विरोधी कमजोर रहेंगे मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...