Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Aaj Ka Rashifal 7 March 2026 Horoscope, आज का राशिफल 7 मार्च: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा तुला राशि चित्रा नक्षत्र के हैं। ओवरऑल चित्रा का चंद्रमा शुभकारी होता है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल और राहु हैं और मीन राशि में शुक्र और शनि हैं।
मेष आज का राशिफल – जीवन आनंददायक गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा लेकिन फिर भी आनंदमयी होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन धीरे-धीरे आप इससे निकलेंगे और एक अच्छी स्थिति जरूर आएगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ आज का राशिफल- शत्रु पराभव होगा। डिस्टर्बेंस रहेगा थोड़ा। स्वास्थ्य भी थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहा है। कुछ नया होने वाला है, कुछ अच्छा होने वाला है। कोर्ट-कचहरी में दबदबा रहेगा आपका। शनिदेव को प्रणाम करना अच्छा होगा।
मिथुन आज का राशिफल- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों के लिए, कवियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifa
कर्क आज का राशिफल- आज के दिन, स्वास्थ्य में कोई बड़ी परेशानी नहीं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार, नौकरी-चाकरी इत्यादि बहुत ही खराब स्टेज में है, थोड़ा संयम से काम लीजिएगा। अपने आचरण और व्यवहार पे जरूर ध्यान रखिएगा कि आपकी तरफ से कोई प्रॉब्लम न हो। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह आज का राशिफल- पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम रंग लाएगा। कोई भी चीज अगर नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो शुरुआत कर सकते हैं। बाकी स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, दाम्पत्य काफी प्रभावित है। स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पे ध्यान दें। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। कोई सर्जिकल वगैरह चीजें न आएं, इस बात का ध्यान रखिएगा। सूर्य को जल देना और काली वस्तु दान करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifa
कन्या राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कौटुम्बिक सुख का आनंद लेंगे। शत्रु बहुतायत मात्रा में होंगे, लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। एक ओज आप में आई है, लेकिन मानसिक रूप से इस समय बहुत ही खराब स्थिति है। इतना कन्फ्यूजियस स्टेज रहेगा आपका, इतनी ऊहापोह, मानसिक विवाद और प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के, सारी चीज़ों को लेकर के एक बड़ी ऊहापोह वाली स्थिति रहेगी। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। तो थोड़ा सा मेंटली परेशान रखने वाला समय यह होगा। बाकी ठीक-ठाक है, निकल जाएंगे आप इससे। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक आज का राशिफल- मानसिक परेशानी रहेगी, खर्च की अधिकता रहेगी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है, लेकिन चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु आज का राशिफल– आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें और व्यापार में नेगेटिव एनर्जी की समीक्षा कर लें। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifa
मकर आज का राशिफल- आज के दिन धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, इसलिए ज़ुबान से गंदी भाषा का प्रयोग न करें, नुकसान होगा। जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं। व्यापार सही है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ आज का राशिफल- भाग्यवर्धक दिन है। जोखिम से उबर चुके हैं और अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। शारीरिक और मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन सही रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन आज का राशिफल- आज का दिन आप बचकर समय पार करें, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चौतरफा दबाव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।
