Archive Notice: This article was originally published on 18 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 18 April 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए अलग प्रभाव लेकर आने वाला है।

बता दे कि आपके दिन का आंकलन ग्रहों कि स्थति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों कि स्थिति- सूर्य, शुक्र और चंद्रमा मेष राशि में हैं, जहां सूर्य उच्च के हैं और ये अश्विनी नक्षत्र में चल रहे हैं,

जिसका मालिक केतु होता है। पाप ग्रह के नक्षत्र में हैं। चंद्रमा भी अश्विनी नक्षत्र में चल रहे हैं, मंगल शनि के नक्षत्र में चल रहे हैं,

जो हाहाकार मचा हुआ है तो चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए आज शनिवार 18 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा

मेष- आज का राशिफल
कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, उत्साह, हिम्मत तथा अपने किसी काम को निपटाने के लिए आपकी मेहनत फ्रूटफुल रहेगी।

वृष- आज का राशिफल
यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, इरादों में मजबूती, तेज-प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

मिथुन-आज का राशिफल
सितारा व्यापार कारोबार के कामों को संवारने तथा हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क- आज का राशिफल
मन टैंस, परेशान, उखड़ा-उखड़ा तथा डिस्टर्ब सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी काम को उसके टार्गेट तक पहुंचाने की हिम्मत न कर सकेंगे।

सिंह- आज का राशिफल
सितारा शाम तक उलझनों, झमेलों वाला, दूसरों पर ज्यादा भरोसा भी न करें, मगर बाद में समय टैंशन वाला।

कन्या- आज का राशिफल
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर सेहत की संभाल रखनी जरूरी होगी, शुभ कामों में ध्यान।

तुला- आज का राशिफल
सितारा शाम तक व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, मगर बाद में घटिया साथी परेशानी दे सकते हैं।

वृश्चिक- आज का राशिफल
कामकाजी मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा, यत्न करने पर कोई उद्देश्य मनोरथ सिरे चढ़ेगा।

धनु- आज का राशिफल
सितारा शाम तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।

मकर- आज का राशिफल
सितारा शाम तक एहतियात परेशानी वाला, किसी न किसी प्रॉब्लम के साथ निपटना पड़ेगा, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।

कुम्भ- गूआज का राशिफल
प्रॉपर्टी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने पर उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी, प्रभाव, दबदबा भी बना रहेगा।

मीन- आज का राशिफल
व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...