Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 1 March 2026: आज नए महीने की शरुवात हो चुकी है। बता दे की आज कई राशियों को भाग्य का लाभ मिलने वाला है। आपके दिन का आकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, मार्च की शुरुआत है, कर्क राशि से शुरुआत हुई है। पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा है, जो कि बहुत ही शुभ है और धीरे-धीरे स्थिति भी हमारी सुधरते जा रही है। सिंह राशि का केतु, सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु कुम्भ राशि में, बुध वक्री गति से चलने लगे हैं और शनि मीन राशि के। चलिए जानते है आज रविवार 1 मार्च को सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।

वृष आज का राशिफल: मजबूत सितारा आपको हर मोर्चे पर हिम्मती-उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: सितारा आमदन वाला तथा कामकाजी मोर्चा पर कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, यत्न करने पर कोई उलझा रुका कारोबारी काम सुलझ सकता है।

कर्क आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आमतौर पर हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा।

सिंह आज का राशिफल: खर्चों का जोर, मगर अच्छा पहलू यह है कि अधिकांश खर्च जायज कामों पर ही होगा, बेगानी जिम्मेदारी में भी न फंसें।

कन्या आज का राशिफल: ड्रिंक, केमिकल्स, पेंट्स, पेट्रोलियम तथा सी-प्रोडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला आज का राशिफल: किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी कम्पलीकेशन को सुलझाने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल: आमतौर पर मजबूत सितारा हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, मन पर पाजिटिव सोच प्रभावी रहेगी।

धनु आज का राशिफल: खान-पान संभल संभाल कर करें क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, सफर भी टाल दें।

मकर आज का राशिफल: व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग रहेगा, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे।

कुंभ आज का राशिफल: शत्रु नुकसान पहुंचाने के मामले में आपका कोई लिहाज न करेंगे, सफर भी नुकसान वाला, मनोबल में टूटन का एहसास रहेगा।

मीन आज का राशिफल: आम सितारा जोरदार, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, मान सम्मान की प्राप्ति।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...