Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam: देशभर में कल 22 फरवरी को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। बता दे की फरवरी का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीँ कल कई राज्यों में बारिश के आसार भी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट…Kal Ka Mousam

भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी कायम है।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है और अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है।

इसी क्षेत्र में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो बाद में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 5.8 किमी ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ 80° पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है।Kal Ka Mousam

असम के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

पिछले 24 घंटों में हुई मौसम

मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी और दक्षिण उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश दर्ज की गई।

उत्तराखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।Kal Ka Mousam

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम वर्षा हो सकती है।

21 और 22 फरवरी को आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।

छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई वर्षा हो सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...