Archive Notice: This article was originally published on 30 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक दोपहर बाद मोसैसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले पड़े।

सोनीपत, पानीपत, कैथल और पंचकूला में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, में भी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

2 से 5 मई पुरे प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Haryana Weather Update

उधर, मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।

मौसम में हुए इस बदलाव से अगले दो-तीन दिनों में हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा सकती है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...