Archive Notice: This article was originally published on 22 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rain Alert : राजस्थान हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

हाल ही में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद अब एक बार फिर 25 और 26 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते दोनों राज्यों के कई इलाको में बारिश के आसार बन रहे है

हरियाणा में 25 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Update) ने हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

25 मार्च की रात से हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ (WD)सक्रिय होगा,

जिसका असर 27 मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वर्तमान में मध्य क्षोभमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके साथ ही 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है,

जो मौसम प्रणाली को और मजबूत बना रही है। इन सभी कारणों से प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान के क्षेत्रों में भी बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...