Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी ने अब अपने रंग दिखने शरू कर दिए है। बता दे की हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तक सड़कें खाली नजर आने लग गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

मंगलवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने 25 मई तक राज्य में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।

इसके लिए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक और सिरसा में लू की स्थिति दर्ज की गई।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है,

हरियाणा के सभी जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। Haryana Weather Update

भिवानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।

हिसार में 45.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 45 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 46.4 डिग्री सेल्सियस,

फरीदाबाद में 46 डिग्री सेल्सियस और जींद में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी से ऐसे करें अपना बचाव

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप में बाहर जाने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर जाने की सलाह दी है।

किसानों को गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए शाम या सुबह जल्दी फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। Haryana Weather Update

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...