Posted inChuru News (चुरू समाचार), Video Gallery (वीडियो गैलरी), परेशानी, विशेष

Video News – आठ वर्षीय बच्चा बना चायनीज मांझे का शिकार

गले पर करीब दस टांके लगाकर किया ईलाज

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] घर के आगे बच्चों के साथ खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे का चायनीज धागे से गला कट गया। लहूलुहान हालत में पिता अपने बेटे को निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया। अस्पताल में बच्चे के गले पर करीब दस टांके आये है। अस्पताल में धोधलिया निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटा सुमित घर के आगे खेल रहा था। तभी चायनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। सुमित के गले से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। घटना की सूचना पड़ौसियों ने सुमित के पिता पवन कुमार को दी। लहूलुहान हालत में बच्चे को निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसके गले पर करीब दस टांके लगाकर उसका ईलाज किया। घटना की सूचना के बाद अस्पताल में धोधलिया गांव के लोगों की भीड़ लग गयी। पवन कुमार ने बताया कि सुमित पांचवीं क्लास में पढ़ता है। षाम के समय वह बच्चों के साथ घर के आगे खेल रहा था। उन्होंने बताया कि वह जिला कलक्टर व एसपी से चायनीज मांझा बेचने वालों व खरीदने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाजार मंे खुलेआमज चायनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है। उनके उपर कार्रवाई करने की मांग की।