Posted inVideo Gallery (वीडियो गैलरी)

Jhunjhunu Video News: हर्षिनी कुल्हरी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर उठने लगे सवाल

भारतीय जनता पार्टी के लोग ही उठाने लगे हैं सवाल

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पद पर हर्षिनी कुल्हरी की नियुक्ति होते ही पार्टी के भीतर ही विवाद के सुर उभरने लगे हैं। खुद भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने सोशल मीडिया पर प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कल ही झुंझुनू जिला अध्यक्ष पद पर हर्षिनी कुल्हरी को नियुक्ति प्रदान की गई है। इस नियुक्ति के चंद घंटो बाद ही हर्षिनी को जिला अध्यक्ष बनाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं और यह सवाल भी भाजपा के लोग ही उठा रहे हैं।

जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दे की कृष्ण कुमार जानू जो भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया वॉल पर इस नियुक्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा – ओमेंद्र चारण जी, दिनेश धाबाई जी, विक्रम सैनी जी, विकास लोटिया जी, सरजीत चौधरी जी, योगेंद्र मिश्रा जी.. झुंझुनू जिलाध्यक्ष की ऐसी कौन सी योग्यताएं थी जो आप पूरी नहीं कर रहे थे और जिनका नॉमिनेशन किया गया है वह आप सबसे योग्य है क्या हम सब कार्यकर्ताओं को यह बात मान लेनी चाहिए..? प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष नियुक्त करने से पहले कौन सी योग्यताओं का अवलोकन करता है ? अगर महिला कोटे में भी अध्यक्ष बनना था तो सर्वश्रेष्ठ और योग्यतम कार्यकर्ता यही थे क्या..?

बता दें कि हर्षिनी कुल्हरी जो कि वर्तमान में जिला प्रमुख भी हैं और पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की पुत्रवधू है। इनको भारतीय जनता पार्टी ने झुंझुनू जिले की कमान सौंपी है। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ के दावेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट सामने आ रही थी लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी हर्षिनी के हाथ लगी है और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने सार्वजनिक रूप से ही अन्य लोग जो इस दौड़ में थे उनके बहाने इस नियुक्ति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस नियुक्ति को लेकर आपकी क्या राय है और इसके उपरांत भाजपा प्रवक्ता द्वारा सार्वजनिक रूप से इस निर्णय पर सवाल खड़ा करना सही है या गलत अपनी राय कमेंट कर हमसे साँझा करे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू