Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Kal Ka Mousam : कल देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अभी देखें राजस्थान समेत देशभर का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह से अब कुछ राहत मिली है। लेकिन अभी तक इसका प्रभाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी कई राज्यों में इसका प्रकोप देखने को मिल सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, 6 दिसंबर तक लोगों को सावधान रहना होगा। राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। चेन्नई और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
अधिक जानकरी के लिए बता दे कि IMD अपडेट के अनुसार यूपी में आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 2-4℃ के बीच कमी आ सकती है। इस दौरान सुबह और शाम के समय शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।Kal Ka Mousam

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई शहर कल घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पारे में तेज गिरावट की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल यानी 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

हिमाचल में कम मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान -12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मनाली में भीषण बर्फबारी की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में ठंड में तेजी आएगी।IMD के अपडेट के अनुसार सुबह के समय भीषण शीत लहर का असर देखने को मिलेगा। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है।Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।