Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Kal Ka Mousam : देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कोहरे के साथ शरू होगा डबल अटैक, देखें राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam 24 December 2025 : देशभर में मौसम बड़ी तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ने वाला है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बारिश के बाद कई राज्यों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चला जाएगा। वहीं, दिल्ली में अभी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। अभी कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए जानते है देशभर में कल बुधवार 24 दिसंबर को मौसम कैसा रहेगा

इन राज्यों में ताबडतोड बारिश

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। बदलते मौसम से ठंढ के साथ साथ कोहके का कहर भी देखने को मिलेगा। बता दे की कल 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा, जबकि 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। जिससे ठंढ में गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यूपी में कल यानी 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बलरामपुर श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, बरेली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि कोहरे से वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।Kal Ka Mousam

बिहार में कल मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर को पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया, दरभंगा और समस्तीपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं तापमान में एक बार फिर गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने वाली है ।

हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव नजर आएगा अंबाला,हिसार और करनाल और रोहतक में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। य सुबह के समय यात्रा करने में सतर्कता बरतनी होगी। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोहरे से काफी नुकशान हुआ है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम होगी। दिन से 11 बजे तक मौसम प्रभावित रह सकता है।Kal Ka Mousam

MP में IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 24 दिसंबर को मध्य प्रदेश में भीषण शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर-चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर और शहडोल संभाग में घने कोहरे ( ColdWave Alert ) की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।