Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ है। बता दे की अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। बता दे की फिलहाल देशभर में मौसम दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ के बनने से दक्षिण और तटीय राज्यों में में तबाही का आलम देखने को मिल सकता है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ की आशंका जताई है।
इन राज्यों में शीतलहर और बर्फ़बारी का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की पहाड़ी राज्यों में हाल ही में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
दिल्ली में अब कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम ठंडा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम साफ लेकिन ठंडा रहेगा। तापमान में गिरावट जारी रहने से कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ तूफ़ान
बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर ‘सेन्यार’ नाम का चक्रवाती तूफान आ सकता है। मौसम विभाग (स्काइमेट) के अनुसार, अंडमान सागर में यह तूफान तेजी से बनेगा। तूफान के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश के साथ तूफानी हालात बन सकते हैं।Heavy Rain Alert
तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य
- तमिलनाडु
- केरल
- आंध्र प्रदेश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रHeavy Rain Alert
इन इलाकों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बाढ़ की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच इन राज्यों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।