Rain Alert : देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। बता दे कि नवंबर की शुरुआत से ही उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और झारखंड में जोरदार सर्दी शुरू हो चुकी है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में अब भी बारिश और आंधी ( Strom Alert) का दौर जारी है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Rain Alert
मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 13 नवंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कई राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर भी एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Rain Alert
हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी 3.1 किलोमीटर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है। वहीं, उत्तर हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की मौसमी हलचल देखी जा रही है।
इन राज्यों के तापमान में गिरावट Rain Alert
IMD की मानें तो उत्तर भारत समेत उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिनों तक रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9 नवंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर के बीच शीतलहर की स्थिति बन सकती है। Rain Alert