Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है बीते कल और आज सुबह कोहरे से हल्की राहत मिली है लेकिन सुबह शाम तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज कि जा रही है। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 10 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
सुखी ठंढ से बड़ी कंपकंपी
बता दे कि 2025 अब खत्म होने वाला है। ऐसे में दिसंबर माह के अंतिम पखवाड़े में ठंड तेज हो गई है। हरियाणा में आज सूखी ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सुबह के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। आगामी दिनों में भी कोहरा कम होने और सूखी ठंड बढ़ने का आसार है।Haryana Weather Update
सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, समेत इन जिलों में ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत के अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूहं में यलो अलर्ट है।
हरियाणा के पलवल में बुधवार में सबसे अधिक और नारनौल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
29 से बारिश के आसार
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 29 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिसम्बर महीने के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव और आंशिक बादल वाही के साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध कोहरा की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। और नया वर्ष 2026 के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।Haryana Weather Update