Kal Ka Mousam 30 October 2025 : राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश ने दस्तक दे दी है। वहीँ देशभर में मौसम में बदलाव जारी है। राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है। हर नई सुबह पिछली सुबह की तुलना में पारा गिरता हुआ नजर आ रहा है। वहीँ पिछले 24 घंटों में हरियाणा ,राजस्थान समेत देशभर के कई राज्यों में रिकॉर्ड तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।
वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम में एकबार फिर से बदलाव नजर आ रहा है। चलिए जानते है दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित देश के इन बड़े राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम। Kal Ka Mousam
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
imd के ताजा अपडेट के अनुसार Dilli NCR में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
बता दे कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी आ सकती है। उसके हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 5-7 दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है।
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी Kal Ka Mousam
मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के लिए भी अगले 5 दिनों के दौरान बिजली के साथ बौछारें पड़ सकती है।
बिहार में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है।