Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में 6 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान, 12 शहरों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट, देखें 7 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Haryana Cold wave Alert : हरियाणा में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। प्रदेश में हल्की बून्दाबान्दी के बाद अब ठंढ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बता दे की प्रदेश में फिलहाल आलम ये है की कोहरे के साथ-साथ आज कोल्ड डे ( Haryana Cold wave Alert ) की स्थिति बनी हुई है। रात के बाद अब दिन में भी तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दे की नए साल पर भी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शहर दिन में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया। सोनीपत, पलवल व अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया है।

सिरसा, हिसार समेत आज 12 शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट

हरियाणा में आज भी ठंढ का कहर देखने को मिलेगा। कई शहरों में दिन के समय शीतलहर कंपकंपी छुड़ाने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आज ओरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में कोल्ड डे ( Haryana Cold wave Alert ) की स्थिति रहेगी।

6 डिग्री से ज्यादा गिरा दिन का तापमान

कड़ाके की ठंढ और कोहरे की वजह से विजिबलिटी कम देखने को मिल रही है। जिससे यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। प्रदेश की कई स्थान का न्यूनतम तापमान 10 ℃ से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 ℃ कम हो जाता है।सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 5.5°C दर्ज किया गया।

7 जनवरी तक कैसा रहेगा हरियाणा में तापमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ( IMD UPDATE) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। 3 और 4 जनवरी को भी कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी ( Haryana Cold wave Alert ) रहने की संभावना है। 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन धुंध का असर बना रहेगा।