Haryana Weather Update : हरियाणा के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज कि गई है। बता दे कि सुबह शाम ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान (रात का) लगातार गिर रहा है। बता दे कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके कि ठंढ पड़ने वाली है। नवंबर महीने के अभी 15 दिन भी नहीं बीते हैं और पारा कई जिलों में 6.6 डिग्री पर पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। खासकर रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
जानकारी के लिए बता दे कि मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने हरियाणा में 5 दिन और शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के साथ लगते 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather
यहां 24 घंटों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश में सुबह और शाम दोनों समय धुंध देखी जा रही है। नमी बढ़ने से प्रदूषण भी बढ़ा है। वहीँ वाहन चालकों के लिए विजिबलिटी भी कम हो रही है।
इन जिलों में सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान
बता दे कि हरियाणा के 5 शहरों हिसार, गुरुग्राम, करनाल, महेंद्रगढ़, नारनौल में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। Haryana Weather
वहीं रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, , सोनीपत और सिरसा में तापमान 10 डिग्री या इसके करीब पहुंच गया है।
15 नवंबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में थोड़ी ठंडक रहेगी। Haryana Weather