Kal Ka Mousam 12 November 2025 : राजस्थान हरियाणा समेत दिल्ली यूपी-बिहार तक शीतलहर ने दस्तक दे दी है। बता दे की देश में बारिश के खत्म होते ही अब ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग ने कल भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है साथ ही बच्चों और बुजर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए बोला गया है। बता दे वहीँ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं देशभर में कल के मौसम का हाल…
कल का मौसम
राजस्थान में कल भी मौसम शुष्क रहने वाला है। आने वाले कई दिनों तक सुबह शाम हल्की ठंढ देखने को मिलेगी जबकि अगले हफ्ते से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीँ कल दिन के समय धुप देखने को भी मिल सकती है
शीत लहर का अलर्ट हुआ जारी Kal Ka Mousam
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर 12 नवंबर के दौरान भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 12 नवंबर के दौरान शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 से 14 नवंबर के दौरान शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल शामिल हैं। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश के चलते इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी बढ़ा रहेगा जिससे लोगों को मास्क पहनने की जरूरत पड़ सकती है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी में 12 नवंबर से सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। लखनऊ में 12 नवंबर को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ठंड का ज्यादा एहसास होगा। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 12 नवंबर को कुछ इलाकों में बर्फीली हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। Kal Ka Mousam