Haryana Weather Update : हरियाणा में आमजन के साथ साथ वाहन चालकों के लिए भी बड़ी दिक्क्तें पैदा हो रही है। प्रदेश में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा है। वातावरण में नमी बढ़ने से पराली जलाने और वाहनों के धुएं से एकाएक प्रदूषण बढ़ गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया है। जींद जिला प्रदूषण के चलते दिल्ली बन गया है। जींद और दिल्ली में एक्यूआई 418 दर्ज किया गया है।
7 शहरों में सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान
हरियाणा में ठंढ भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं एक दिन पहले यहां पारा 6.6 पहुंच गया था। Haryana Weather
7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंडक लगातार बढ़ रही है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। खासकर रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने हरियाणा में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के साथ लगते 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।Haryana Weather
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि नारनौल, हिसार, गुरुग्राम सहित 10 शहर ऐसे हैं जहां तापमान 10 डिग्री के करीब हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। इनमें नारनौल, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत, हिसार और महेंद्रगढ़ जैसे शहर शामिल हैं।