Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update : आज कड़ाके की ठंढ से ठिठुरा पूरा हरियाणा, नए साल से पहले इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Haryana Weather update : हरियाणा में कड़ाके की ठंढ का दौर शरू हो चूका है। आज कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। IMD के ताजा अपडेट के अँसुअर हरियाणा में सोमवार सुबह सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फतेहाबाद समेत दर्जनभर जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में वाहन चालकों के लिए भी एडवाइजरी जारी हुई है।

आज सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक

बता दे की हफ्ते के पहले दिन से ही कई जिलों में कोहरा रात को ही छाने लगा था और सुबह होते होते यह गहराता गया। सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक ही रही। इसके साथ ही शीत लहर की भी चेतावनी भी जारी की गई है।Haryana Weather update

नए साल से पहले कड़ाके की ठंढ

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज घने कोहरे का असर उत्तरी हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट के हिस्सों में ही ज्यादा दिखाई दे रहा है। जीटी रोड बेल्ट के जिलों पंचकूला से अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में घना कोहरा है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कोहरे का असर ज्यादा है।

इन जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हल्का कोहरा पड़ सकता है।Haryana Weather update

10 जिलों में शीतलहर

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी, और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।