Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में कोहरे का कोहराम, विजिबिलिटी शून्य, 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी, ये ट्रेनें चल रही है देरी से

Haryana Weather Update : हरियाणा के भीतर कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर आज 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले शामिल हैं।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।Haryana Weather Update

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके बाद हरियाणा और चंडीगढ़ में रात के पारे में 2°C से 3°C की कमी हो सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ेगी।

कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

हिसार में कोहरे के कारण 14732 किसान एक्सप्रेस करीब 50 मिनट देरी से चल रही है।
रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस 44 मिनट, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस 52 मिनट की देरी से चल रही है।
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चल रही है। रेवाड़ी में भीHaryana Weather Update

हरियाणा रोडवेज कि बसें रद्द

वहीँ धुंध के कारण रोजवेज कि बसों के पहिये भी रुक गए है। बता दे कि हिसार रोडवेज ने चंडीगढ़ रूट की दो बसें रद कर दी हैं। इसमें रात 11 बजे हिसार से चंडीगढ़ और सुबह 4 बजे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बस शामिल है।