Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो चुका है। प्रदेश के जयदार जिलों में अगले 72 घंटे तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीँ आज 8 जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। बता दे किसानों की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है क्योंकि 6 महीनो की फसल पकाकर तैयार है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जायगा।
आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ शामिल है। इनमें हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि प्रदेश में 3 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 2 अक्टूबर को भी हरियाणा के 6 से 8 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।Haryana Weather Update
3 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इससे पहले बारिश के बाद हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है। हल्की बारिश से प्रदेश के कई जिलों के तापमं में गिरावट दर्ज कि गई है।
रात के तापमान में बढ़ोतरी
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। वहीं मंगलवार को हरियाणा में अचानक मौसम बदला था और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
पिछले 24 घंटों में मौसम
प्रदेश में पिछले 24 घंटों कि बार करें तो रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर के बहादुरगढ़ में तेज बारिश हुई तो चरखी दादरी और भिवानी में बूंदाबादी हुई है। हरियाणा में इस पूरे सीजन में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।Haryana Weather Update