Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बर्फ जमने लगी है। कई जिलों के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। वहीँ यातायात ठप नजर आ रहा है। आज कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर तक रही।
पहली बार जमा हरियाणा में पाला
आज सोमवार सुबह से कई इलाकों में कड़ाके की ठंढ देखने को मिली। नारनौल में फसलों और पानी की पाइपों पर पाला जम गया। गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में बाहर खड़ी बाइक की सीट पर पाला जम गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर ( Coldwave Alert )और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां पर रविवार को दिन का तापमान 12.8 डिग्री और रात का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे है।
मौसम विभाग ( IMD Update ) के अनुसार, प्रदेश में धुंध और शीतलहर ( Cold Wave Alert )का प्रकोप 14 जनवरी तक जारी रहेगा। 15 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा और दिल्ली NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
लोगों के लिए चेतावनी जारी
कड़ाके की ठंढ और शीतलहर के चलते मौसम विभाग ने इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के जरिए चेतावनी जारी की है कि घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फ्लू, नाक बहना और फ्रॉस्ट बाइट (त्वचा का सुन्न या काला पड़ना) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।