Rajasthan Weather Update : 2026 कि शुरुआत से पहले ही जयपुर सहित पूरे राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह ठंडी हवा चलने के बाद दिन भर मौसम शुष्क रहा। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में गिरा तापमान
सीकर, जयपुर और नागौर सहित कई शहरों में पिछले दो दिनों में तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर और अलवर में कई स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत जमा हो गई थी। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चुरू और झुंझुनू के अलावा नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।
दूप के बावजूत ठंढ में कमी नहीं
राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव इतना प्रबल है कि दिन में तेज धूप के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले 10 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर से 8 जनवरी तक राज्य में मौसम मिश्रित रहेगा। पहले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है, जबकि शेष क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।