Haryana Weather Alert : हरियाणा में आज मौसम का कहर देखने को मिलने वाला है। कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुरूप प्रदेश में सुबह सुबह कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। वहीँ 13 जिलों में आज भी जबरदस्त ठंढ का अलर्ट जारी हुआ है।
हरियाणा के इन जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया है। वहीँ वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सुबह और रात के समय विजिबलिटी में कमी देखने को मिली है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट (Yellow Alert )जारी किया है। वहीं राजस्थान से सटे हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर ( Coldwave Alert ) चलेगी।

13 जनवरी को मिलेगी हल्की राहत
IMD के मुताबिक ठंड से 13 जनवरी तक राहत की उम्मीद है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीँ शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद 2 से 3 घंटे हल्की धूप खिली जिसके कारण लोगों को इस कड़कड़ाती ठंढ से हल्की राहत देखने को मिली है।
सिरसा बना सबसे ठंढा जिला
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में रातें सर्द रहीं, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।