Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा के इन जिलों में जमने लगेगा पाला, 5°C तक गिरेगा तापमान, इस दिन से बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। आज सुबह तीखी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ सुबह सुबह आज दूप निकलने से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है ,IMD के नए अपडेट के अनुसार 24 से 27 दिसंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाएगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है।

3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट

मौसम विभाग (IMD) ने और शीत लहर को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है। दिन का तापमान भी गिरेगा।Haryana Weather Update

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, समेत 16 जिलों के लिए अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। 16 जिलों को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। कोहरे और शीत लहर को लेकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिले में ओरेंज अलर्ट ( Orenge Alert) है।

वहीं 12 जिलों, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में यलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान नारनौल में दर्ज किया गया, जहां पारा गिरकर 5.5°C तक पहुंच गया। हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में रात का औसत तापमान 6°C से 9°C के बीच बना हुआ है।

28 दिसंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) सक्रिय है। इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही सीधी ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। 28 दिसंबर के बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) आने की संभावना है, जिससे बादल छा सकते हैं।