Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Alert : शीतलहर से हाल बेहाल हुआ हरियाणा, 18 जिलों में कड़ाके की ठंढ का अलर्ट जारी, यातायात पूरी से प्रभावित

Haryana Weahter Update : हरियाणा में सर्द हवाओं से पूरा प्रदेश झूझ रहा है। लोग घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। वहीँ फिलहाल प्रदेश में ठंढ से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कई दिनों तक यही स्थिति देखने को मिलेगी। वहीँ बुधवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल, चरखीदादरी और सोनीपत में कोल्ड डे ( Cold Day ) जैसी हालत थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोल्ड डे में दिन और रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होता, दिन में भी रात जितनी ठंड लगती है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, अभी 2 दिनों तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।

तेज हवाओं से इन जिलों में गिरा तापमान

वहीँ प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। उत्तर-पश्चिम 15 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। नारनौल, सिरसा और रोहतक में दिन का तापमान इतना कम रहा कि मौसम विभाग ने इसे सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति में रखा है।

आज इन जिलों में कोल्ड डे ( Cold Day ) की स्थिति

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में कोहरे का आरेंज अलर्ट ( Orenge Alert) जारी किया गया है। गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे ( Cold Day )की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 3 दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है। वहीं, अकेले अंबाला में 15 ट्रेनें टेल चल रही है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

बीते 24 घंटों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में सुबह के समय दृश्यता कम दर्ज की गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

ठंढ को लेकर एडवाइजरी जारी
हरियाणा सरकार ने ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को मिलकर काम करने को कहा गया है। इस साल जनवरी में बहुत ठंड है।