Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में तेजी से गिरेगा तापमान, 8 शहरों में सिंगल डिजिट में पहुंचा पारा, जानें बारिश को लेकर ताजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह शाम ठंढ का दौर शरू हो गया है। वहीँ कई शहरों में सिंगल डिजिट में पारा पहुंच गया है। बता दे कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके में ठंढक बढ़ गई है। दिन में तेज धूप खिलने से राहत मिली हुई है। अभी आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। वहीं वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है। और तापमान में और अधिक गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

रात्रि तापमान में 4.8 डिग्री तक की गिरावट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 4.8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल हरियाणा का सबसे ठंढा शहर बना है जिसका तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण के मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ रही है। नारनौल के बाद हिसार दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 8.4 डिग्री देखने को मिला।Haryana Weather Update

हरियाणा के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकती है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं हरियाणा के 8 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादलों कि आवाजाही देखने को भी मिल सकती है।Haryana Weather Update

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।