Haryana Rain Alert : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे कि प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे लगातार 3 दिन तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
तापमान में आएगी गिरावट
ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश इलाकों में बारिश होगी। 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगी। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेंगी, जिससे लगातार तापमान में गिरावट आएगी।Haryana Rain Alert
फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बादल छाने से दिन का तापमान घटेगा और रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी में वृद्धि होगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी। गुरुवार को सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।Haryana Rain Alert
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), के अनुसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ेंगी। इसके चलते 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा के मौसम में बदलाव आएगा।
3 दिन तेज बारिश के आसार
राज्य के अधिकतर हिस्सों में 5 से 7 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 8 अक्टूबर दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगा और हवा उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी दिशा में हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।Haryana Rain Alert