Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Heavy Rain Alert : 26, 27 28 29 और 30 अक्टूबर तक इन जगहों पर बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Heavy Rain Alert : मानसून के बाद देश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे कि मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न देशभर में समय से पहले एंटर हुआ और कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश किया ।

जिससे नदी, बांध और तालाब तो लबालब हुए ही, साथ ही मौसम भी सुहावना रहा। कई राज्यों के स्कूलों में भी अवकाश करने कि नौबत आ गई थी। बता दे कि अब मानसून के जाने के बाद कई राज्यों में बारिश का सिलसिला भी थम गया है।

लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। बारिश के साथ साथ अब डबल अटैक शरू होने वाला है। तापमान में गिरावट के साथ ठंढ का असर भी देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश

IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे कि 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल ओडिशा, झारखंड और अंडमान-निकोबार में हल्की बूंदाबांदी

बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार 26-30 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम की करवट का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई जगह बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को इन राज्यों में भी अलर्ट

िंद ने अपने ताजा अपडेट में जानकारी दी है कि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अलर्ट ( IMD Alert ) के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट का असर दिखेगा। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में अगले 5 दिन केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है।