Kal Ka Mousam: देश के कई राज्यों में कल मौसम में बदलाव नजर आने वाला है। बता दे की उतर भरत में ठंढ का अलर्ट जारी हो गया है। वहीँ अब बारिश भी कई राज्यों में डबल तड़का लगाने वाली है। चलिए जानते है देश के सभी राज्यों में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए देखें पूरी रिपोर्ट…
देश भर में मौसम का पूर्वानुमान
IMD की जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में क्या बदलाव रहने वाला है और किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम सामान्य रहने वाला है।स्ट्रेट ऑफ मलक्का (मलक्का जलडमरूमध्य) और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। Kal Ka Mousam
इसके साथ मध्यम समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊँचाई तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
यह सिस्टम पश्चिम–उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 25 नवंबर की सुबह दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन (Depression) में बदल सकता है।
इसके बाद इसके और अधिक मजबूत होकर 27 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
29 नवंबर तक यह चक्रवाती तूफ़ान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक पहुँच सकता है।
29–30 नवंबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तटों पर हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी संभव है।
पिछले 24 घंटों का मौसम Kal Ka Mousam
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों तमिलनाडु, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा हुई। Kal Ka Mousam
देश के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में भी हल्की वर्षा देखने को मिली।
उत्तरी मैदानी भागों पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटों का मौसम Kal Ka Mousam
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
तटीय तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। Kal Ka Mousam
इसके अलावा, अगले 2–3 दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे–धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।