Kal Ka MOusam 9 january 2026 : आज धुप निकलने से हल्की राहत देखने को मिली है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार धुप का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा और उत्तर भारत के साथ साथ मध्य और पूर्वी भारत भी शीतलहर से कंपकंपी छुड़ाने वाली है। प्रदेश के कई राज्यों में धुंध और शीतलहर ( Coldwave Alert) का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे कि कड़ाके के ठंढ के चलते यूपी राजस्थान समेत कई राज्यों कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश भी आगे बड़ा दिया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के कई हिस्सों में पारा 0°C से नीचे चला गया है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।Kal Ka MOusam
बता दे कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में शीतलहर और कड़ी ठंड जैसी स्थिति देखने को मिली।
भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुमान बताते हैं कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर ( Coldwave Alert)की स्थिति बनी रहेगी।
आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार अगले 5-7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और भारत भारत में सुबह के समय बेहद घना कोहर छाए रहने के पूरे आसार हैं।
राजस्थान में कल 9 जनवरी को कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।
पंजाब, हरियाणा में आ सुबह सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में संगरूर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Kal Ka MOusam
झारखंड में कल 9 जनवरी को तेजी से तापमान गिरेगा। अधिकारी ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है।