Kal Ka Mousam 30 September 2025 : देशभर में लगभग मानसून कि विदाई हो चुकी है लेकिन फिर भी राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश आसार बन रहे है। मौसम विबाहग के ताज अपडेट के अनुसार बता दे कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी ने पिछले एक सप्ताह से खूब परेशान किया है। जबकि महाराष्ट्र और गोवा जै में काफी स्थानों में भारिश बारिश से जलसंकट बना हुआ है।
ऐसे में IMD द्वारा रविवार को जारी किए गए अपडेट के अनुसार, अब लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है बता दे कि खंभात की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है, इसके प्रभाव में 30 सितंबर को बहुत भारी वर्षा जबकि आने वाले कई दिनों तक कई राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। 30 सितंबर व एक अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोग अब पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। इस समय दिन में काफी तेज धूप हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर भर गर्मी और उमस का सिलसिला जारी रहेगा। जहां भी बारिश होगी, वहां पर छिटपुट बारिश के ही आसार जताए गए हैं। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
UP में कल कैसा रहेगा मौसम
UP में कल यानि 30 सितंबर को भी प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में भी दोनों हिस्सों में बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। जबकि दो अक्टूबर के बाद से राज्य में भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार अभी मौसम शुष्क रहने वाला है।बढ़ते तापमान के साथ लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा जबकि 1 से 4 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार हिमाचल में अभी मौसम सामान्य रहने वाला है। 4–5 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई हिस्सों में गरज-चमक के आंधी-बूंदाबांदी के आसार है। जबकि पश्चिमी जिलों में तापमान सामान्य से 3 व 5 डिग्री तक अधिक रहेगा।
महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम?
प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। मराठवाड़ा और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बौछारें संभव है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।Kal Ka Mousam