Kal Ka Mausam: देश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है सुबह शाम ठंढ का असर देखने को मिल रहा है। राज्यों के तापमान में भी गिरावट दर्ज कि जा रही है। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और अधिक कड़ाके की होने वाली है। लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है। कल न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी ठंड एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लगभग सभी जिलों में 23 नवंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलने की सलाह दी है।Kal Ka Mausam
बिहार में भी अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान है। पटना और आसपास के जिलों में हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। सीमांचल क्षेत्र में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी।
उत्तराखंड में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि मनाली में कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।Kal Ka Mausam
दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मौसम अलग रुख दिखा रहा है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण अंडमान सागर में 22 नवंबर की शाम तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव प्रणाली का रूप ले सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अभी कहना जल्दबाजी होगी कि यह प्रणाली चक्रवात में बदलेगी या नहीं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।Kal Ka Mausam