Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Kal ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा से लेकर दिल्ली यूपी बिहार तक कंपकंपी छुड़ा देगी अब ठंढ, जानें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 11 novemeber 2025 : राजस्थान हरियाणा से दिल्ली-यूपी बिहार तक अब शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि देश के कई राज्यों में अब तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज कि जायगी। बता दे कि मौसम विभाग ने गुलाबी ठंढ के साथ साथ कल यानी 11 नवंबर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलेगी

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Kal Ka Mousam

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 11 से 13 नवंबर तक दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों कि ठंढ का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दी बढ़ रही है, लेकिन इन राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

तमिलनाडु में कल फिर बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने अगले दो दिनों में तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और थूथुकुडी सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली, यूपी और बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा? Kal Ka Mousam


IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि आने वाले दिनों में दिल्ली के भीतर कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंढ पड़ने वाली है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। पी और बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात को तापमान अचानक गिरने से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा, बिहार के उत्तर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने के भी आसार हैं।

राजस्थान हरियाणा में कल का मौसम

राजस्थान हरियाणा में अभी बारिश के आसार न के बराबर हो गए है। राजस्थान के तापमान में रिकॉर्ड तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। दोनों राज्यों से सुबह शाम ठंढ के साथ शरुवात होगी और दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा।

हिमाचल में बर्फ़बारी के आसार

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मनाली जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। कई शहरों में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे ठंड और अधिक महसूस होगी। Kal Ka Mousam