Haryana Weather Update : हरियाणा में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल रही है। आलम ये कि सुबह शाम अब धुंध का कहर देखने को भी मिल रहा है। विट्जिब्लिटी के साथ साथ तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज कि जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण के मैदानी इलाकों में ठंढ का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
जारी रहेगी बादलों कि आवाजाही
मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकत है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं हरियाणा के 11 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।Haryana Weather Update

बार-बार होगा हवा में बदलाव
बता दे कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है।
रात में बढ़ेगा अब तापमान मिलेगी हल्की राहत
इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।Haryana Weather Update